नोट:
साक्षात्कार में सम्मिलित होने वाले सभी अभ्यर्थियों को विद्यालय में अपने शैक्षणिक योग्यता के मूल प्रमाण पत्र जैसे कक्षा X, कक्षा XII, स्नातक (Graduation) एवं स्नातकोत्तर (Post Graduation) तथा व्यावसायिक योग्यता के प्रमाण पत्र जैसे B.Ed., D.El.Ed., B.P.Ed., CTET-I, CTET-II आदि के साथ उपस्थित होना अनिवार्य है। अभ्यर्थियों को इन सभी प्रमाण पत्रों की स्वप्रमाणित (Self-attested) छायाप्रति का एक सेट, दो नवीन पासपोर्ट आकार के फोटोग्राफ तथा आधार कार्ड एवं पैन कार्ड की मूल प्रति और स्वप्रमाणित छायाप्रति भी साथ लाना अनिवार्य होगा।